A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनचले पर पुलिस का शिकंजा, महिलाओं पर छिंटाकशी करते युवक गिरफ्तार ,

मनचले पर पुलिस का शिकंजा, महिलाओं पर छींटाकशी करते युवक गिरफ्तार

——————————————————————

‘वाराणसी से रिपोर्ट – अखंड भारत न्यूज़’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार  स्कूल और मोहल्ले के रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील हरकतें करने और छींटाकशी करने वाले युवक को थाना लक्सा पुलिस की एंटी-रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पितरकुंडा लल्लापुरा निवासी अब्दुल अहद के रूप में हुई है।

 

शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नीमामाई मंदिर के पास एक युवक राहगीर महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे व आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना लक्सा की एंटी-रोमियो टीम मौके पर पहुंची और युवक को मौके से ही पकड़ लिया।

 

बताया गया कि आरोपी मूल रूप से बिजनौर का निवासी है और वर्तमान में पितरकुंडा लल्लापुरा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button