

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बुद्धवार एक स्कूल में अचानक बिजली का जर्जर खम्भा गिर गया हालांकि खम्भा छत से ही टिक गया अन्यथा बडा हादसा हो सकता था।
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा स्थित मां गायत्री शिशु मंदिर के सामने लगा बिजली का खम्भा अचानक गिरकर स्कूल की छत पर टिक गया। राहत की बात यह रही कि, जिस समय खम्भा गिरा उस समय बच्चे कक्षाओं में पढ रहे थे अन्यथा कोई बडा हादसा हो सकता था। खम्भा गिरने की खबर से जैसे ही हडकंप मचा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आनन फानन में मौके पर पहुंच कर खम्भा सही कराने का काम शुरू कर दिया है, जबकि बिजली विभाग की इस बडी लापरवाही पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
