A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक हादसे में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। सोमवार को छुट्टी से वापस जाते समय टेढ़ा निवासी एक पुलिस आरक्षी बांदा के पास हादसे का शिकार हो गया। बांदा से इलाज को कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शाम पैतृक गांव में सीओ सदर की मौजूदगी में सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

टेढ़ा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता का पुत्र कन्हैया गुप्ता 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में यह मिर्जापुर में तैनात था। आठ दिसंबर सोमवार को यह छुट्टी से वापस ड्यूटी के लिए बाइक से मिर्जापुर के लिए निकाला था। शाम करीब 4:00 बजे इसको बांदा शहर के शुकुल कुआं के समीप किसी वाहन ने टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। रात को बांदा से कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय बिंदकी के पास उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोपहर बाद शव गांव लाया गया। यहां पर सीओ सदर राजेश कमल के नेतृत्व में जवान को सलामी देकर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, हलका इंचार्ज भानुप्रताप, ग्राम प्रधान नोखेलाल यादव, सौरभ सिंह, अनिल यादव, जुग्गीलाल गुप्ता आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!