गिरिडीह : गांवा पूर्व में 20 सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त गिरिडीह को आवेदन सौंपा गया था। जिसके आलोक में प्रशासन द्वारा कई पंचायतों में जांच टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई थी। लेकिन जांच प्रक्रिया में शिथिलता बरते जाने के कारण 20 सूत्री अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन को 10तारीख तक कार्यवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए .SDM अनिमेष रंजन की मुख्य उपस्थिति में, गांवा प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र रविदास एवं अंचलाधिकारी अविनाश रंजन की मौजूदगी में झामुमो जिला संगठन सचिव सफीक अंसारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा पूर्व में की गई जांच की रिपोर्ट 20 सूत्री अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की गई।
साथ ही आगे की जांच को शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया गया।प्रशासन की इस सकारात्मक पहल के बाद झामुमो प्रखण्ड समिति एवं वर्ग समिति के पदाधिकारियों के सहमति से 20 सूत्री अध्यक्ष ने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।
संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कियदि आगे की जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जनहित में फिर से आंदोलन किया जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव मंसूर आलम मोहम्मद शहाबुद्दीन युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शुभम कुमार, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रेशमा प्रवीण बीस सूत्री सदस्य मो एजाज, सहित कई लोग उपस्थित थे।