A2Z सभी खबर सभी जिले की

भूपसेड़ा में ग्रामीण खेल महोत्सव का हुआ आयोजन

12 अक्टूबर को खोहरी, 26 अक्टूबर को महनपुर में होगा खेलों का आयोजन

राज फाऊंडेशन ट्रस्ट बानसूर की ओर से पूरे बानसूर तहसील में आयोजित हो रहे ग्रामीण खेल महोत्सव के तहत भूपसेड़ा में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण खिलाड़ियों को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्सा कसी, रुमाल झपट्टा, ऊंची कूद, लंबी कूद जैसे विभिन्न खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कबड्डी ग्राउंड में फीता काटकर किया गया। राज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने अतिथियों का ट्रस्ट का दुपट्टा तथा बैग देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में भूपसेड़ा सरपंच सुभाष यादव, नोडल अधिकारी बानसूर सुभाष मोगर, ओमप्रकाश मोगर, नेताजी हजारीलाल, हवा सिंह सरपंच, रवि नेताजी, सुरेश चंद खैरवाल, रामस्वरूप, रतिराम उपसरपंच, हरि सिंह यादव, सीपी सिंह, महेंद्र सैनी मोठुका, सतवीर, संदीप, नरेश मीणा, सुभाष, राम सिंह पीटीआई, नवभार पीटीआई, मंतु राम पीटीआई, कार्तिक पीटीआई, राकेश कुमार पीटीआई, लक्ष्मण प्रसाद, दिनेश कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

अतिथियों ने विजेता टीम तथा उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को बैग, प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मंच संचालन मनोज कुमार ने किया। राज फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि बानसूर में 10 ब्लॉक में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।

डॉ विजय कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉक की 10 टीमों का फरवरी 2026 में बानसूर में बड़ा आयोजन होगा, जिसमें राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। आगामी 12 अक्टूबर को खोहरी गांव में खेलों का आयोजन होगा और 26 अक्टूबर को महनपुर में खेलों का आयोजन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!