A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबार्ड की टीम ने प्रगतिशील मस्टर्ड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बानसूर का किया निरीक्षण

एफपीओ के कार्यों की सराहना और भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ आर रवि बाबू और डीडीएम दीपक जाखड़ ने प्रगतिशील मस्टर्ड प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड बानसूर का ओचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफपीओ पर संचालित मिट्टी जांच मशीन से सैंपल निकलवाया और रिकॉर्ड संधारण देखा।

टीम ने एफपीओ के मंडी कार्य एवं इनपुट कार्यों से मिलने वाले किसानों के लाभ की सराहना की। टीम द्वारा शीघ्र ही मोबाइल वैन सैंक्शन करवाने का आश्वासन दिया गया व एफपीओ को आगामी योजनाओं के लिए निर्देशित भी किया।

टीम ने CBBO लूपिन फाऊंडेशन व एफ पी ओ के कार्यों की प्रशंसा भी की और उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

Related Articles

इस दौरान सुरज्ञानी यादव, शिवदत्त स्वामी, रघुवीर सिंह हवासिंह चौधरी सहित लूपिन फाउंडेशन सदस्य मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button