

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त किशोरी से दुष्कर्म की घटना से हडकंप मच गया है हालांकि पुलिस ने मां की तहरीर पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मां ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते सोलह नवम्बर को रात आठ बजे गांव का ही श्रीराम पुत्र बाबू उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर गांव के बाहर बने कालेज के पीछे ले गया और मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया इतना ही नहीं आरोपी ने कहीं भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी है और उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है।पीडिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।