

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक आज दौसा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने भाजपा पदाधिकारयो को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रखती है और भाजपा पदाधिकारी भी यही बात ध्यान में रखते हुए पार्टी व देश की सेवा में लगे हुए हैं।भाजपा में जनता के बीच में रह कर के देश की सेवा को महत्वपूर्ण माना जाता है। तभी भाजपा ने बिहार में प्रचंड जीत का परचम फ़हराया है
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने सभी जिला पदाधिकारी का साफा, माला एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया एवं सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और आने वाले समय में SIR,आत्मनिर्भर भारत एवं आगामी नगर निगम एवं पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी जिला पदाधिकारीयो को जी जान से जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, लेखपाल कसाना, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, मंजू लता जाटव, ममता सैनी, महेंद्र पिलोडी, किशोरी लाल भाकरी, अनिल बेनाड, रूप सिंह बापलावत, सतपाल मीणा, दीपक चौधरी, विनीत कुमार बंसल, मुरारी धोकरिया, बनवारी बड़ागांव, सियाराम शर्मा एडवोकेट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।