A2Z सभी खबर सभी जिले की

हथकरघा बुनकरों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत मण्डलीय प्रदर्शनी आयोजित

अलीगढ़ न्यूज

अलीगढ़, आगरा एवं हाथरस के बुनकर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित

 

Related Articles

अलीगढ़ 12 नवंबर 2025 (सू0वि0): हथकरघा विभाग द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में बुनकरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा एवं आगरा जिलों के बुनकरों द्वारा तैयार किए गए तौलिया, दरी, कवर, पायदान, लिहाफ आदि के 20 उत्कृष्ट नमूने प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने विशेष रुचि लेते हुए तीन नमूनों में से एक तौलिया एवं दो पायदान को चयनित किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर राज्य पुरस्कार योजना का उद्देश्य बुनकरों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर उन्हें उच्च गुणवत्ता के हथकरघा वस्त्र निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना है।

हथकरघा पर्यवेक्षक गौतम कुमार ने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत मण्डल स्तर पर चयनित बुनकरों को प्रशस्ति पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 20 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार रूपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मण्डल स्तर पर चयनित उत्पादों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी रखा जाएगा, जहां चयनित बुनकरों को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा क्रमशः 1 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

चयनित उत्पादों का विवरण:

प्रथम पुरस्कार अलीगढ़ के छर्रा की बुनकर नीरज देवी (तौलिया), द्वितीय पुरस्कार आगरा बोदला के बुनकर लतीश तेंगुरिया (आसन) एवं तृतीय पुरस्कार हाथरस की बुनकर सरोज (वार्डरलूव) के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, बुनकर प्रतिनिधि रघु प्रकाश, वीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार मिश्रा, अनिल राणा, पप्पू सिंह, हामिल, अफसर अली एवं दानिश अली सहित अनेक बुनकर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!