A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जयप्रकाश विश्वविद्यालय की लापरवाही, छात्र को बना दिया 55 साल का बुजुर्ग

अमित नयन ने की विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही की तीखी आलोचना

छपरा :

जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। स्नातकोत्तर द्वितीय खंड सत्र 2022-24 के छात्र सूर्य प्रताप सिंह का एडमिट कार्ड जारी करते समय उनकी जन्मतिथि 30 जुलाई 1993 की जगह 1 जनवरी 1970 अंकित कर दी गई। जिससे एडमिट कार्ड के अनुसार सूर्य प्रताप सिंह की उम्र 55 वर्ष दिखाई गई। इस लापरवाही की जानकारी मिलने पर छात्र ने तुरंत अपने विभाग में शिकायत दर्ज कराई। विभाग ने बाद में एडमिट कार्ड सुधारने का आश्वासन दिया। विदित हो कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय में वर्षों से एडमिट कार्ड पर फोटो, नाम, पिता के नाम व रोल नंबर में गलतियां होती आ रही हैं।

इस मामले की जानकारी भारतीय युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ छात्र नेता अमित नयन को दी गई। अमित नयन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए व्यंग्य करते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय चाहे तो 55 की जगह 60 वर्ष दिखाकर छात्र को वृद्धा पेंशन के लिए भी पात्र घोषित कर दे। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाहियों से विश्वविद्यालय की साख खराब हो रही है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर इस तरह की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!