A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

एसआईआर अभियान 2025 के लिए भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला

मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अभियान... चंचल पाटीदार



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 

मनावर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत मनावर नगर मंडल की कार्यशाला भाजपा धार जिला ग्रामीण कार्यालय पर आयोजित की गई। बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।



कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। जब “मतदाता सूची सटीक, अद्यतन और पूर्ण नहीं होगी, तब तक लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज हो। यह केवल संगठन का कार्य नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प है।

Related Articles

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण कर शुद्धिकरण किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने 2025 की मतदाता सूची फ्रिज कर दी है। 2003 की सूची से नाम मिलान कर सूची में नाम जोड़ने और घटाने का काम किया जाएगा। जो व्यक्ति गणना फार्म नहीं भरेगा मतदाता सूची में उसका नाम नहीं आएगा। गणना फार्म की प्रक्रिया तीन चरण में होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को एक मिशन के रूप में ले और विशेष रूप से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए युवाओं से संपर्क करे। मतदाता सूची का पुनरीक्षण केवल चुनाव की तैयारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का अभियान है।

जब हर पात्र नागरिक का नाम सूची में होगा, तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और जनता की भागीदारी सशक्त होगी। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत मत है, और यह ताकत तभी सार्थक है जब हर नागरिक मतदान में शामिल हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने का भी एक माध्यम है, इसलिए प्रत्येक बूथ स्तर पर बैठकें कर जनजागरण चलाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम मुकाती रामेश्वर पाटीदार, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार मंचशीन रहे। कार्यशाला में नगर मंडल, जिला पदाधिकारी, बीएलए, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन विकास पाटीदार ने आभार नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!