A2Z सभी खबर सभी जिले की

तथाकथित योग्य प्राचार्य की अयोग्य करतूत: पूर्व प्रभारी प्राचार्य मनोज पटेल द्वारा नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य से फोन पर गाली-गलौज

शासकीय दस्तावेज, ऑनलाइन आईडी पासवर्ड के कोई भी दस्तावेज अब तक नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य को नहीं दिया गया

सरायपाली: तथाकथित योगय प्राचार्य का अयोग्य कृत्य, मनोज पटेल पर शासकीय दस्तावेज न सौंपने और दुर्व्यवहार का आरोप, अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

सरायपाली, [30/10/2025]: महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित सेजेस (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय) के पूर्व प्रभारी प्राचार्य मनोज पटेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद द्वारा जारी एक कड़े पत्र के अनुसार, मनोज पटेल पर नव नियुक्त प्रभारी प्राचार्य को शासकीय दस्तावेज, कार्यालय की चाबियां और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री न सौंपने तथा उनके साथ फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने मनोज पटेल को अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद ने कलेक्टर के अनुमोदन पर अपने पत्रांक 5928/सेजेस/स्था./2025 दिनांक 16/10/2025 के माध्यम से श्री प्रदीप नारायण सेठ, व्याख्याता एल.बी. को सेजेस सरायपाली का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया था। यह नियुक्ति श्री मनोज पटेल के स्थान पर की गई थी। नियमानुसार, पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व प्राचार्य को नए प्राचार्य को सभी आवश्यक कार्यालयीन सामग्री और दस्तावेज सौंपने होते हैं ताकि विद्यालय का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि नियुक्ति के इतने दिनों बाद भी मनोज पटेल ने कार्यालय की चाबियां, ऑनलाइन कार्यों के आईडी पासवर्ड, कार्यालयीन सामग्री, सीसीटीवी पासवर्ड सहित अन्य कोई भी शासकीय दस्तावेज नए प्राचार्य को उपलब्ध नहीं कराए हैं। मनोज पटेल की इस गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक अयोग्यता के कारण विद्यालय के शासकीय कार्यों के संचालन में भारी बाधा आ रही है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Related Articles

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब यह सामने आया कि मनोज पटेल ने न केवल दस्तावेज सौंपने से इनकार किया, बल्कि सेजेस सरायपाली के भृत्य श्री घसियाराम चौहान द्वारा दिए गए कार्यालयीन पत्र को भी स्वीकार करने से मना कर दिया जो उनकी कर्तव्यहीनता को दर्शाता है। इससे भी अधिक आपत्तिजनक बात यह है कि नए प्राचार्य को फोन पर गाली-गलौज करने संबंधी शिकायत भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुई है। यह व्यवहार एक जिम्मेदार शिक्षक और पूर्व प्राचार्य के पद की गरिमा के विपरीत है जो उनके मानसिक स्तर को भी दर्शाता है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्रांक 6082/सेजेस/शिकायत/2025-26 दिनांक 29/10/2025 के माध्यम से मनोज पटेल को तत्काल प्रभाव से सेजेस सरायपाली के समस्त आवश्यक कार्यालयीन दस्तावेज और अलमारी की चाबियां नए प्राचार्य को सौंपने का निर्देश दिया है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने इन निर्देशों का पालन नहीं किया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होती रही, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस स्थिति के लिए उन्हें स्वयं जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पत्र की प्रतिलिपि संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर; कलेक्टर, जिला महासमुंद; मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद; विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सरायपाली; और प्राचार्य, सेजेस सरायपाली को भी सूचनार्थ भेजी है। मनोज पटेल का यह मामला उच्च स्तर पर संज्ञान में लिया गया है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है क्योंकि यह शासकीय आदेशों की अवहेलना तथा शिक्षकीय मर्यादा के विपरीत है।

किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सुचारू कार्यप्रणाली और पदभार का सहज हस्तांतरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस प्रकार की बाधाएं न केवल प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करती हैं, बल्कि छात्रों की शिक्षा और विद्यालय के समग्र वातावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। अब देखना यह होगा कि प्रभारी प्राचार्य से गाली-गलौज करने जैसे आपत्तिजनक और घोर निंदनीय कृत्य तथा शासकीय दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक कार्यालयीन दस्तावेज, आईडी पासवर्ड न देने के लिए मनोज पटेल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई करते हुए निलंबित किया जाता है या मनोज पटेल अपनी राजनीतिक धौंस के चलते प्राचार्य से फोन पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर ऐसा अनुशासनहीन और निंदनीय कृत्य करके भी अनुशासनात्मक कार्रवाई से बच पाते हैं। जैसा कि वे पूर्व से करते आ रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!