
संघ शताब्दी वर्ष पर मांडू नगर में निकला भव्य पथ संचलन
200 से अधिक संख्या में संघ के पथ चलन में निकले मांडू नगर वासी
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को , 30 अक्टूबर को मांडू नगर में ऐतिहासिक पथ संचलन का आयोजन किया गया। मांडू नगर मंडल के 200 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। संचलन ने लगभग 3 किलोमीटर दूरी पूरी की।
नगर के कई स्थानों पर समाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा फूलमालाओं एवं पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
*संचलन का मार्ग और स्वरूप*
चतुर्भुज श्री राम मंदिर से प्रारंभ वार्ड नबर 05 पानी टंकी से होते हुवे वार्ड नबर 1 से वापस चतुर्भुज श्री राम मंदिर पर संपन्न हुआ।
घोष वाहिनी, ध्वज वाहिनी एवं अन्य वाहिनियों की अनुशासित पंक्तियों ने नगरवासियों में उत्साह और गर्व का वातावरण बनाया।
*मुख्य अतिथि एवं मंचासीन*
मंच पर मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज कपिल जी बडगुजर नालछा खंड कारावाह मांडू नगर कार्यवाह पंकज प्रसून चौधरी मौजूद रहे
* मुख्य अतिथि मुख्य मुख्य वक्ता*
चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज ने संबोधन कहा —
कलयुग में अगर जीवित रहना है तो संगठित रहना जरूरी है आज के इस युग में यह हो रहा है कि भाई-भाई एक दूसरे से अलग है इसीलिए हर व्यक्ति एक व्यक्ति को दबा देता है लेकिन जब संगठित होकर रहोगे तो आपको कोई नहीं हिला पाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक वह संगठन है जिसने सर्वप्रथम सभी समाज को एक कर के संघ का निर्माण किया और सभी समाज को एक कर के साथ लेकर चल रहा है यही यही सामाजिक समरसता कहलाता है आज राष्ट्रीय स्वयं संघ को 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं इन 100 वर्षों में उन्होंने स्वयंसेवकों से आहान किया है कि सामाजिक समस्या कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण नागरिक कर्तव्य एवं स्वभाव जागरण जैसे पांच परिवर्तन विषयों पर गंभीर कार्य करें