0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

श्री राम जन्मभूमि मंदिर,प्रभु श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बरेली सांसद मा श्री संतोष कुमार गंगवार ने झंडी दिखाकर किया यात्रा को रवाना
17/03/2024

नगरीय चार्ज पांढुर्णा में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का सफल आयोजन, अधिकारियों को किया गया सशक्त
25/04/2026
Check Also
Close
http://मोहरसिंह नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। सोमवार को जयपुर में राजस्थान के पशुपालन एव कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को आर. सी. बी. ए. नेशनल डेयरी एंड & एग्री एक्सपो 2025 हेतू औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने एक्सपो का पोस्टर विमोचन किया और राजस्थान में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन तथा कृषि तकनीक के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की। विदित रहे कि रॉयल कैटल ब्रीड एसोसिएशन के तत्वावधान में 1 दिसंबर 2025 से 3 दिसंबर 2025 तक मेला ग्राउंड ,हनुमानगढ़ जंक्शन में यह मेला आयोजित किया जाएगा । इस एक्सपो में देशभर के डेयरी उत्पादक, एनिमल फीड कंपनियाँ, सीमन बैंक, कृषि तकनीक प्रदाता, और उन्नत नस्ल के पशुपालक भाग लेंगे, साथ ही ब्रीड एवं मिल्क प्रतियोगिता, एक्सपर्ट सेशन और इनोवेशन डिस्प्ले जैसे विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पशु पालन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल किसानों और पशुपालकों को नवीनतम तकनीक से जोड़ते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं और अधिक से अधिक पशुपालकों से इस आयोजन में जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर आर सी बी ए मेला के प्रधान दयाराम शीलू ,सदस्य विकास कुमार,संजय बेनीवाल और पवन कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री जी को आयोजन की रूपरेखा, प्रदर्शनी की विशेषताएं और राजस्थान में डेयरी सेक्टर के विकास की संभावनाओं से अवगत कराया।