A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनरेगा योजना में काम करवाने के बाद भी भुगतान का इंतजार!

ब्रेकिंग न्यूज……………..

मनरेगा योजना में काम करवाने के बाद भी भुगतान का इंतजार!

बस्ती जनपद के कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

ग्राम प्रधानों का कहना है कि उन्होंने मजदूरों से काम तो करवा लिया, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं।

Related Articles

भुगतान में देरी से जहां ग्राम प्रधानों में आक्रोश है, वहीं मजदूर भी काम करने से इंकार कर रहे हैं।
मजदूरों का कहना है कि जब तक पिछला बकाया नहीं मिलेगा, तब तक नया काम नहीं करेंगे।

ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन से शीघ्र भुगतान जारी करने की मांग की है, ताकि मजदूरों को समय से उनकी मेहनत की मजदूरी मिल सके।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

*9565061080*

Show More
Check Also
Close
Back to top button