A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026: गोपाल मैदान में कला, साहित्य और रचनात्मकता का जीवंत संगम

जमशेदपुर।

गोपाल मैदान, जमशेदपुर में आयोजित प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 साहित्य, कला और संस्कृति के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। इस उत्सव में जहां साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं, वहीं विभिन्न रचनात्मक स्टॉल भी दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स ने कला प्रेमियों का दिल जीत लिया है। छात्राओं की कल्पनाशीलता और रंगों के सधे हुए प्रयोग उनकी उत्कृष्ट कला प्रतिभा को दर्शाते हैं। वहीं लाइव ग्लिटर आर्ट स्टॉल पर भी जमशेदपुरवासियों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जहां कला को नए और आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है।

उत्सव का एक और प्रमुख आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हाइपर-रियलिस्टिक पोर्ट्रेट कलाकार एवं TEDx स्पीकर नीतू दुबे (Hue Wing स्टॉल) हैं, जो मात्र 5 मिनट में किसी का भी लाइव स्केच तैयार करने की अपनी अनूठी कला के लिए जानी जाती हैं। उनके स्केच को देखने और बनवाने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

यह साहित्य उत्सव न केवल रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि शहरवासियों को कला और संस्कृति से सीधे जुड़ने का अवसर भी दे रहा है।

आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button