A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना में 8 लाभार्थियों का चयन, पारदर्शी प्रक्रिया से हुई लॉटरी

अलीगढ़  मुख्यमंत्री नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना 2025-26 के तहत जिले में 8 लाभार्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान इलेक्ट्रॉनिक लॉटरी प्रणाली के माध्यम से की गई।

 

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं पशुपालक कृषकों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। चयनित लाभार्थियों में विपिन चौधरी, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश बंसल, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र, वीरेश शर्मा, रेखा भारद्वाज एवं प्रवीन कुमार हिण्डोल शामिल हैं।

 

Related Articles

मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने चयनित पशुपालकों को शुभकामनाएं देते हुए योजनाबद्ध रूप से कार्य कर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। पशुपालक कृषकों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री एवं शासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी और हम पशुपालकों की आय में भी सुधार आएगा। बैठक का संचालन सीवीओ डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!