A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedनासिकमहाराष्ट्रराजनीति

स्व. तुकाराम जिभाऊ पाटिल की 46वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली

चोपड़ा (प्रतिनिधि) – तहसील के आडगांव गांव के पुराने पीढ़ी के नेता, स्व. जिभाऊ तुकाराम पाटिल को उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गांव की विभिन्न कार्यकारी सहकारी सोसायटी, ग्राम पंचायत में उनके तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया।

सन 1956 से जिला लोकल बोर्ड के माध्यम से राजनीति में प्रवेश करते हुए जिभाऊ ने कांग्रेस पार्टी के जरिए मार्केट कमेटी, पंचायत समिति, शेतकी संघ आदि संस्थाओं के माध्यम से समाजहित और लोकहित की राजनीति की। ऐसा अपने प्रस्ताविक भाषण में कवि रमेश पाटिल ने कहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में सरपंच सौ. भारती भील, उपसरपंच प्रताप पाटिल, चो.सा.का. संचालक तथा पूर्व चेयरमैन पंडित रामदास पाटिल ने उनके चित्र पर पूजन किया। ग्राम पंचायत, विकास सोसायटी में भी जिभाऊ की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किए गए।

Related Articles

इस अवसर पर गांव के शेतकी संघ के अध्यक्ष सुनील पाटिल, अंबादास पाटिल, रावसाहेब पाटिल, ताराचंद पाटिल, रघुनाथ पाटिल, शेतकी संघ के संचालक शामकांत भागवत पाटिल, नामदेव माली, भिवसन चांभार, राजेंद्र पाटिल, सुरेश पाटिल, भोमा पाटिल और गांव के अन्य सभी प्रतिष्ठित ग्रामस्थ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सभी ने स्व. जिभाऊ पाटिल के राजनैतिक सेवाकार्य और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!