

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गायत्री नगर शाखा का विजयदशमी उत्सव एवं ध्वज प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत पथ संचलन गायत्री नगर शिव मंदिर से कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें महिलाएं सिर पर कलश रखकर व स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सजी धजी पोशाक धारण कर शोभायात्रा में शामिल रहे। जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।