A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा जिला धार ग्रामीण द्वारा प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र-समाजसेवा एवं विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है :- गजेंद्र पटेल



रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597


मनावर। जिला धार।। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वे जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त भाजपा जिला धार ग्रामीण द्वारा एकलव्य स्कूल ऑडियोटोरियम गंधवानी में आकर्षक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि खरगोन बड़वानी सांसद व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार, विशेष अतिथि पूर्व सांसद छतरसिँह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, डॉ राज बर्फा, भाजपा नेता वीरेन्द्र बघेल, रमेश जुनापानी, मोहन पटेल, करणसिंह रावत, शिवराम कन्नौज, केदारसिंह जामोद, महेंद्र मेरती, निलेश राठौड़, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल आर्य, सुरेश सिसोदिया, अमरसिंह सोलंकी, भागीरथ राठौड़, राजु बघेल आदि मंचाशीन रहे।

Related Articles

अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी के जीवन पर ऑडिटोरियम में लगी जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए एक-एक होर्डिंग-पोस्टर पर उनके व्यक्तित्व को जाना।

अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल कार्यक्रम शुभारंभ किया। प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और समृद्ध भारत, राष्ट्र और समाजसेवा तथा गरीब, मजदूर, युवाओं महिला और किसान के विकास की नई इबारत लिखते हुए भारत की 140 करोड़ जनता को गौरवान्वित किया है। उनके व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी में हर बिन्दु पर उनकी जीवन की कहानी के अंश, विचार एवं सिद्धांत पूर्ण रूप से समर्पित हैं। जिसका प्रचार प्रसार भी करना हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व है।

भाजपा (धार) ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व और कृतित्व और उनका विचार राष्ट्र के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त हर कार्यक्रम को 2 अक्टूबर तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर कार्यक्रमों को प्रभावी गति के साथ संपन्न कराने में मुख्य भूमिका मे रहे। अधिक से अधिक संख्या मे लोगो ने प्रदर्शनी को देखा, जिसका प्रचार-प्रसार हर वार्ड हर घर में हो, कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर गुजरात के विकास एवं प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उनके सेवा भाव के सभी बिंदु पोस्टर पर आधारित हैं। अच्छी पेंटिंग के साथ उनके जीवन की एक-एक कहानी को दर्शाया गया है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, शिवराम कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, पूर्व मंत्री जगदीश मुवेल ने संबोधित किया।

सेवा पखवाड़े के तहत ही प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित लघु फिल्म ‘‘चलो जीते हैं’’ को आज कार्यकर्ताओं के साथ देखा गया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बने। दुनिया का मार्गदर्शन करते रहें। इस लघु फिल्म में प्रधानमंत्रीजी के पूरे जीवन संघर्षों और कठिनाइयों को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए मैं फिल्म का निर्माण किया गया।

कार्यक्रम के बाद एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा भी लगाया गया। उसके पश्चात उपस्थित अतिथियों ने स्वछता अभियान के तहत कैम्पस मे फैले कचरे को साफ कर स्वछता का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम का संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक विनोद शर्मा ने किया व आभार निलेश राठौड ने माना।

Show More
Back to top button