A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*लोटनियां गांव निवासी पूर्व मुखिया नागेन्द्र उपाध्याय के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में कई ब्रांड के 426 बोरी को किया सील ।*

*लोटनियां गांव निवासी पूर्व मुखिया नागेन्द्र उपाध्याय के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में कई ब्रांड के 426 बोरी को किया सील ।*

*हुसैनाबाद पुलिस ने 72 बोरी यूरिया खाद से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त*

  • *लोटनियां गांव निवासी पूर्व मुखिया नागेन्द्र उपाध्याय के घर में बने गोदाम से भारी मात्रा में कई ब्रांड के 426 बोरी को किया सील ।*

हुसैनाबाद । हुसैनाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोटनियां गांव से शनिवार की अहले सुबह ट्रैक्टर पर लदे 72बोरी यूरिया खाद को जब्त किया है। इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया की सूचना मिली की लौटानियां गांव से कालाबाजारी करने के लिये ट्रैक्टर पर यूरिया खाद लोड किया जा रहा है। इसकी सूचना की सत्यापन के लिए एस आई मुकेश सिंह दल बल के साथ उक्त गांव पहुंचे, पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर पर खाद लोड कर रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लायी और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी को दी गयी।अनुमंडल पदाधिकारी ने इस सूचना पर अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, मजिस्ट्रेट अनंत झा को लौटानियां गांव भेजा। अंचल पदाधिकारी ने लौटनियां गांव निवासी व पूर्व मुखिया नागेंद्र उपाध्याय के घर स्थित बने एक गोदाम में 270बोरी यूरिया खाद, डीएपी 60बोरा, नीमकोटेड 12 बोरी, पारस विक्टा 14 बोतल, शक्तिमान 57 बोरी जीवोंन शक्ति 13 बोरी रखा पाया। इस संबंध में नागेंद्र उपाध्याय द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त गोदाम को सील कर दिया गया। अंचल पदाधिकारी ने बताया इस संबंध में नागेंद्र उपाध्याय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अग्रसर कार्रवाई हेतु जिला कृषि पदाधिकारी को भेज दिया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!