
*खतरे के निशान से नीचे आनें को तैयार नही गंगा, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें*
फर्रुखाबाद गंगा को खतरे के निशान से ऊपर बहते हुए लगभग एक महीने का समय गुजर गया है।लेकिन गंगा खतरे के निशान से अभी तक नीचे नही आयीं हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। ग्रामीणों को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।दरअसल गंगा बीते 8 अगस्त को खतरे के निशान यानि 137.10 मीटर पर पहुंची थी। उसके बाद दो दिन पानी 10 अगस्त को 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया।13 अगस्त को गंगा का उफान 137.45 मीटर पर आ गया था।17 अगस्त को गंगा 137.50 मीटर पर दर्ज की गयी। 23 अगस्त को गंगा का अपनी कुछ कम यानी 137.35 मीटर पर आ गया। 29 अगस्त को गंगा 137.30 पर दर्ज की गयी।31 अगस्त को गंगा का पानी 137.25 पर दर्ज किया गया। यही आंकड़ा मंगलवार यानि 2 सितंबर को भी 137.25 मीटर पर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से अभी भी 15 सेमी ऊपर हैं।सरकारी आंकड़ो में बाढ़ से अभी तक 163 गांव प्रभावित हैं। गंगा में न नरौरा बांध से 169626 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।