A2Z सभी खबर सभी जिले कीMP Election 2023अन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

अलीगढ़ के जिस मैदान से पीएम मोदी ने भरी थी हुंकार , वहीं से अखिलेश ने किया पलटवार

जिला संवाददाता

‘ अलीगढ़ के जिस मैदान से पीएम मोदी ने भरी थी हुंकार , वहीं से अखिलेश ने किया पलटवार

 

 

अलीगढ़ में एक बार नहीं कई बार सौहाद्र परिचय दिया है , यह जो हमारी मिली जुली संस्कृति है , हम लोग मिलजुल कर रहते हैं । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ में मतदान होना है । सोमवार कोनुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच से अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित किया । अखिलेश ने कहा कि 10 साल कोई छोटा – मोटा समय नहीं होता है , बहुत लंबा समय होता है । जिन्हें मौका दिया गया । दिल्ली में भी सरकार , यूपी में भी सरकार । जनता की तरफ से आवाज आ रही है सांसद जी हाजिर हों । अखिलेश ने कहा कि चुनाव के रुझान तो बाद आते हैं , लेकिन अभी दिल्ली वालों का और लखनऊ वालों का भाषण सुना होगा । चुनाव के रुझान आने लगे हैं । इंडिया गठबंधन की चर्चा लगी है । जो पश्चिम से हवा चली है , पश्चिम के लोगों ने मतदान किया है उस मतदान ने ऐलान कर दिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है । अखिलेश यादव ने कहा कि एक ऐसा ताला बनाओ जो भाजपा के गलत मंसूबों पर हमेशा हमेशा के लिए लगा दिया जाए । नफरत फैलाने वालों पर ऐसा ताला लगा देना जैसा कि हमेशा हमेशा के लिए नफरत बंद हो।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!