
Pawan shrivastava 8982713738
अर्चना तिवारी की बरामदगी के बाद कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने इनाम की राशि जीआरपी को सौंपी
कटनी। जिले में लापता अर्चना तिवारी की गुमशुदगी मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। अर्चना तिवारी की बरामदगी के बाद कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने अपनी ओर से घोषित ₹51,000 की इनामी राशि जीआरपी कटनी को सौंप दी है।
गौरतलब है कि अर्चना तिवारी के लापता होने पर कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने उसकी तलाश में मददगार जानकारी देने वाले को ₹51,000 इनाम देने की घोषणा की थी। अर्चना की सकुशल बरामदगी के बाद उन्होंने यह राशि पुलिस विभाग को प्रदान की।
सूत्रों के अनुसार, जीआरपी कटनी ने इस इनामी राशि की प्राप्ति की सूचना जबलपुर मुख्यालय को भेज दी है। यह कदम पुलिस के मनोबल को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।