

मध्यप्रदेश पश्चिम निमाड़ क्षेत्र की बैठक
रिपोर्टर:दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) की राष्ट्रीय संवाद यात्रा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला ने कहा कि संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की समस्याओं पर खुली चर्चा करना और उनके व्यावहारिक समाधान खोजना है।
समाज को और अधिक सशक्त बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा निर्धारित करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पंकज चोपड़ा (रायपुर), राष्ट्रीय सचिव दीपक चोपड़ा (नासिक), मप्र अध्यक्ष आशा जैन (उज्जैन), महासचिव संदीप जटाले (इंदौर), उज्जैन संभागीय अध्यक्ष कल्पना जैन शामिल हुए।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पंकज चोपड़ा ने बीजेएस 2.0 की क्रांतिकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बताया गया कि नवीन रणनीतियों और भविष्य के लक्ष्यों के माध्यम से जैन समाज के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर आकेश नवलखा को जिला समिति सदस्य एवं विपुल गंगवाल को मनावर शाखा अध्यक्ष एवं अर्पित काकरेचा को सचिव मनोनीत किया गया।
स्थानीय शाखा के नीलेश रावका, अर्पित काकरेचा, सीए आयुष जैन, आशीष गंगवाल, लवेश खटोड़, बरखा बड़जात्या, चंचल बड़जात्या का सराहनीय सहयोग रहा।
इस बैठक में 60 से ज़्यादा युवाओ की उपस्थिति रही। बैठक मे बाकानेर से भी उपस्थिति रही। बैठक से प्रेरणा लेकर मनावर एवं बाकानेर में चैप्टर का गठन का निर्णय लिया गया।