A2Z सभी खबर सभी जिले की

भ्याना ग्राम पंचायत नहीं दे रही ध्यान जगह-जगह फैल रही गंदगी

लोकेशन जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश सारंगपुर भ्याना

 

इंडिया न्यूज दर्पण से संवाददाता फूलचंद अहिरवार

 

Related Articles

 

*भ्याना में लगा गंदगी का अंबार, ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान*

 

*स्वच्छता अभियान की ग्राम पंचायत भ्याना में उड़ रही है धज्जियां*

 

भ्याना—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की तरह के गांवों में धज्जियां उड़ाने का कार्य जिम्मेदारों द्वारा कि या जा रहा है। सड़कों, गलियों में लगे गंदगी के ढेर व कचरे से लबालब भरी नालियां सफाई अभियान के दावे की कलई खोल रही है। सफाई व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी संभालने वाली ग्राम पंचायत भ्याना द्वारा सफाई का कार्य नहीं कराया जा रहा है। फलस्वरूप ग्रामीण गंदगी के बीच गुजर बसर करने को मजबूर हैं।

स्वच्छ भारत अभियान पर केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अगर देखा जाए तो स्वच्छता अभियान को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं।

लेकिन इस अभियान में जुड़े कुछ अधिकारी व कर्मचारी इसे पलीता लगाने में कोई कसर नही छोड़ रहे। जिसका सीधा सा उदाहरण भ्याना में देखने को मिल रहा है जहां जगह-जगह सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं

 

 

*इन मुख्य स्थान पर है गंदगी का अंबार*

 

ग्राम पंचायत भ्याना के पास, मुक्तिधाम ,आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 ,भ्याना सोसाइटी, उप स्वास्थ्य केंद्र, सुरेश टेलर के घर के सामने, और कहीं जगह गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

 

 

*लोगों की राय*

 

इलाके की सबसे बड़ी समस्या निकासी की है, जिसे लेकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने से वर्षो से हालात में सुधार नहीं हुए। चुनावी समय में वादों की झड़ियां लग जाती हैं, लेकिन बाद में उनपर ध्यान नहीं दिया जाता है।

ग्राम पंचायत भ्याना द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है। कस्बे के नाले-नालियों की नियमित सफाई न होने से इनमें गंदगी जमा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी की वजह से आमजन को गंभीर बीमारी डेंगू, मलेरिया का खतरा भी सता रहा है।

 

 

*इनका कहना है*

 

सरकार द्वारा शुरू की गई योजना केवल कागजों में दौड़ रही है। इस योजना ने आज धरातल पर कोई ख़ास प्रगति नहीं की है। प्रशासनिक अधिकारी खुद को बचाने के चक्कर में कागजों में ही इस योजना को शिखर में पहुंचा देते हैं।

लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता। ग्राम पंचायत भ्याना द्वारा स्वच्छता की ओर को ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जगह-जगह गंदगी कमर लगा हुआ है इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस और जिम्मेदार अधिकारी को ध्यान देना चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

*लखन यादव ग्रामीण भ्याना*

 

 

 

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है मैं अभी दिखावा लेता हूं। और ग्राम पंचायत को निर्देश देता हूं साफ सफाई करने के लिए

 

*हेमंत गोविल सीईओ जनपद पंचायत सारंगपुर*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!