उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

**96 जोड़ों ने लिए सात फेरे और पढ़ा निकाह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों का सेतु**

शाहजहाँपुर/कटरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को कटरा विधानसभा क्षेत्र में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शान मैरिज लॉन, खुदागंज रोड पर आयोजित इस समारोह में 96 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इनमें 90 हिन्दू जोड़े विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे, जबकि 6 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि यह योजना न केवल गरीब परिवारों के लिए सहारा है, बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन चुकी है। समारोह का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने बेहद भावपूर्ण अंदाज़ में किया। उनके शब्दों ने माहौल को संगीतमय और भावनात्मक बना दिया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, राजीव कश्यप, अंशुल गुप्ता और लालू समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे परियोजना निदेशक अवधेश राम, एसडीएम तिलहर रवीन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा, युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मनीष दत्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाह प्रक्रिया की निगरानी की और व्यवस्थाओं को सफल बनाने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर खंड विकास अधिकारी कटरा खुदागंज अमित सिंह ने समस्त आगंतुकों, अधिकारियों, और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की उन पहलुओं में से है, जो समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सम्मानजनक जीवन की दिशा में सशक्त आधार देती है। यह आयोजन जहां सरकारी योजनाओं के जमीनी असर को दर्शाता है, वहीं सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश भी देता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!