A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसकर वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसकर वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाले मुख्य अभियुक्त विक्रम सिंह राजपूत सहित 6 को गिरफ्तार किया है। इस घटना में पहले ही 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिनांक 08.05.2025 को ग्रामीणों द्वारा प्रतिबंधित वन क्षेत्र में घुसकर माता जी के मंदिर में अवैध निर्माण किया जा रहा था। वन विभाग की टीम द्वारा रोका गया तो टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आईपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने एक टीम का गठन किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम सिंह राजपूत, मंगतराम, हवा सिंह, मनीष कुमार, नत्थू सिंह, विक्रम जाट को गिरफ्तार किया है।

जनक सिंह,देवी सिंह,महेश चंद,योगेश जाट उर्फ योगेश पलसानिया को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!