छत्तीसगढ़देश

बड़े डोंगर में कलश यात्रा और सम्मान समारोह

यात्रा डोंगेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कबीर सत्संग भवन और अंधियारी कोट तक गई।

 

बड़ेडोंगर!कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर में कबीर प्रकट उत्सव के अवसर पर पनिका समाज द्वार एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा डोंगेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर कबीर सत्संग भवन और अंधियारी कोट तक गई।कलश यात्रा इस अवसर पर आयोजित की जाने वाली एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें श्रद्धालु भक्त भगवान की स्तुति करते हुए यात्रा में शामिल होते है इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय मानिकपुरी पनका पनिका समाज द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, समाज के वरिष्ठ और सम्मानित जनों को भी सम्मानित किया यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!