A2Z सभी खबर सभी जिले कीकौशाम्बी

सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती है कांग्रेस पार्टी – राजकुमार यादव

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती है कांग्रेस पार्टी – राजकुमार यादव

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र 

कौशाम्बी । सोमवार के दिन जिला कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में पिछड़ा वर्ग की एक बैठक पिछड़ा वर्ग के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में आहुत की गई जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ती है सैनी थाना अंतर्गत ग्राम लौंहदा में रामबाबू तिवारी के परिवार के साथ अन्याय हुआ है और इस अन्याय की लड़ाई लड़ते हुए रामबाबू तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली उसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कौशांबी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल लोहदा गांव पहुंचा और राम बाबू तिवारी के परिवार को आश्वासन दिया कि हम लोग आपके साथ हैं और जो अन्याय आपके परिवार के साथ हुआ है उसे लड़ाई में कांग्रेस पार्टी रामबाबू तिवारी के परिवार के साथ खड़ी है पिछड़ा वर्ग के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया की विगत 7 जून को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ में स्वयं लोहदा गांव गया था और उनके परिवार जनों से बात कर उनका दर्द देखा था की किस तरह से पुलिस ने रामबाबू तिवारी के परिवार पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया था जिसमें उनके परिवार के रिश्तेदार और महिलाएं तक घायल हुई थी ,बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने कहा की कांग्रेस जाति और धर्म की बात नहीं करती कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती है और अन्याय का विरोध करते हैं , मनोज पटेल ने बताया कि अभी पिछले माह पश्चिम शरीरा के कोल्हुआ गांव में पटेल परिवार में एक लड़की की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या हुई थी जिसमें जिलाध्यक्ष गौरव पांडे उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पटेल परिवार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी ।पिछड़ा वर्ग कि बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भीमपाल ने कहा की हम लोग पूरी तरह से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे और कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं । बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के सदस्य गोपाल पाल ने भी कहा कि हम लोग अन्याय के खिलाफ हैं । बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य हेमंत रावत ने भी कांग्रेस पार्टी के समर्थन की बात की । बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव , जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल , उदय यादव,मंझनपुर नगर पालिका के नेता भीम सिंह पाल , गोपाल पाल , हेमंत रावत , बालेंद्र यादव, गामा यादव , राज बहादुर चौधरी , आबिदा बेगम , रजिया बेगम , शिव कुमार यादव , सीता राम गुप्ता , आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे ।

Related Articles
Show More
Back to top button