A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेहरदोई

हरदोई में ऑटो पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, चालक की गर्दन पर आरोपी ने चाकू से किया वार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

हरदोई में ऑटो पर बैठने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, चालक की गर्दन पर आरोपी ने चाकू से किया वार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रिपोर्ट अंकुल कुमार

हरदोई। बिलग्राम कस्बे में ऑटो पर बैठाने को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक आरोपी ने चाकू निकालकर ऑटो चालक की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में उसको सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।�

जानकारी के अनुसार बिलग्राम कस्बे के काजीपुरा मोहल्ले का निवासी राहुल राठौर ई-रिक्शा चलाता है। जो रात में पीपल चौराहा से ई-रिक्शा ऊपर कोट किला लेकर जा रहा था। रास्ते में खुर्दपुरा निवासी अन्ना उर्फ फैजान,मैदानपुरा निवासी सुफील व दो अन्य लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया। फिर ऑटो पर बैठने को लेकर इन लोगों का चालक राहुल राठौर के साथ विवाद हो गया। इसके बाद अन्ना उर्फ

फैजान ने चाकू निकालकर ऑटो चालक की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन फानन में सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।�

Related Articles

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि बिलग्राम कस्बे में ऑटो पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद फैजान ने ऑटो चालक राहुल राठौर पर चाकू से वार कर दिया। जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।�

Show More
Back to top button