A2Z सभी खबर सभी जिले की

गॉंव चलो अभियान 2025 , मौके पर हुआ समस्याओं का हल ,48 मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गयी

गॉंव चलो अभियान 2025 , मौके पर हुआ समस्याओं का हल ,48 मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरित की गयी

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

कामां- ग्राम सेवा शिविर पखवाड़ा के अंतर्गत आज गॉंव छिछरवाड़ी ग्राम पंचायत व सबलाना में आयोजित किया गया ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव 17 सितंबर से शुरू हुए ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर गॉंवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी 16 नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं ! जिससे ग्रमीणों की समस्याओं को सुन निस्तारण किया गया !
ग्राम पंचायत सबलाना में पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉक्टर पवन चौधरी ने खास तौर से ग्रामीणों को अपने पशुओं की देखभाल कैसे की जानी चाहिए विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याण योजनाओं के बारे मे भी बताया !
डॉ पवन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 280 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पालिसी तैयार हो गयी है जिनमे से 62 पशुपालकों को 48 मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई , 200 एफ एमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया गया , 150 कृमिनाशक दवाई तथा 100 दवा छिड़काव की गयीं ! इस शिविर में मौके पर ग्रामीणों सहित डॉ पवन चौधरी,अतिरिक्त विकास अधिकारी ,16 नोडल अधिकारी भी रहे मौजूद !

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!