A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

नवजात आईजी अजय साहनी ने संभाला पदभार, एसएसपी ने किया स्वागत

नवजात आईजी का पुलिस अधिकारी ने किया स्वागत

बरेली। नवागत आईजी अजय साहनी ने बुधवार रात बरेली पहुंच कर चार्ज संभाल लिया। उनके यहां पहुंचने पर एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को स्वागत किया। इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक अकमल खां आदि मौजूद रहे। वही डॉ. राकेश कुमार सिंह बरेली रेंज के आईजी पद से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने अपने पद का प्रभार एसएसपी अनुराग आर्य को दे दिया था।

अब पांच दिन बाद बरेली रेंज के लिए आईजी का चयन कर लिया गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी रहे अजय साहनी को बरेली रेंज के आईजी के पद पर भेजा गया है। नए आईजी अजय कुमार साहनी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है। अजय कुमार साहनी 2009 बैच के आईपीएस है। एक प्रतिष्ठित मैगजीन के सर्वे में साहनी को देश के सर्वश्रेष्ठ 50 आईपीएस में शुमार किया जा चुका है। उनकी तैनाती के बाद बरेली रेंज के चारों जिलों में हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों पर कार्रवाई और तेज होने के आसार है।
पवन पांडे जिला संवाददाता बरेली

Show More
Back to top button