A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

कुकड़ु प्रखण्ड परिसर में मनाया गया पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का 68 वां जन्म जयंती

बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां, झारखण्ड)

सरायकेला/कुकड़ु: कुकड़ु प्रखण्ड क्षेत्र के जेएमएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो का फोटो पर पुष्पांजलि करते हुए मनाया 68 वां जन्म जयंती। सभी जेएमएम समर्थक ने खुशी और उल्लास के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो जिंदाबाद के नारों के साथ मनाया जन्म जयंती उसके बाद कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की झलक थी साथ में लड्डू बांटा गया।

मौके पर उपस्थित जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता आज सुधीर दा को बहुत ज्यादा याद कर रहे है, भले ही आज हमारे बीच दादा नही है ,परंतु हमारे दिलो में उनके द्वारा दिया गया मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा।उनके द्वारा बताए हुए रास्ते हम सभी के लिए सर्वमान्य है और हमेशा रहेगा,दादा हमेरा अविष्मरणीय एवं अद्वितीय है।उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता इसी तरह से आगे भी दादा को याद करेंगे और उनके जन्म जयंती मनाते रहेंगे। मौके पर कृति बास महतो बेरासी सिरूम पंचायत अध्यक्ष जेएमएम, स्वपन चंद्र महतो जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा, बीस सूत्री अध्यक्ष के सुपुत्र सुरज कांत महतो,अंसार अली,रसीद अंसारी,अरुण महतो आदि उपस्थित थे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!