
“मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं, मातृभूमि तुझको, अभी कुछ और भी दूं”

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। कहते हैं हर मनुष्य का जन्म एक उद्देश्य के साथ होता है यदि मनुष्य ने जन्म लेने के पश्चात अपने उद्देश्य की तरफ कदम नहीं बढ़ाया तो उसका मनुष्य जीवन निरर्थक होगा इसी ध्येय को अंतर मन में धारण करते हुए चंचल पाटीदार धार ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदीन के शुभ अवसर पर भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन रविवार 10 अगस्त 2025 सायं 05 बजे से देवराज गॉर्डन मनावर रोड़ कुक्षी पर आयोजित किया जा रहा है।
जन्मदिवस के शुभ अवसर को मानव सेवा राष्ट्र सेवा के रूप में मनाने का भाव लेकर नि: शुल्क बाल विकलांगता निवारण शिविर (जन्म से आड़े- टेढ़े पैर के कारण उत्पन्न विकलांगता) रक्तदान एवं सिकल सेल जांच एवं परामर्श शिविर। तथा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी जिला धार ग्रामीण एवं टीम रक्तदूत, पश्चिम निमाड़ ने अनुरोध किया कि इस पवित्र पावन उद्देश्य को साकार करने में सभी सुधिजनों के आशीर्वाद की नितांत आवश्यकता है।