A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

सड़क किनारे खड़ी बाइक हुई चोरी,अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सड़क किनारे खड़ी बाइक हुई चोरी,अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

कटेया,गोपालगंज

कटेया थाना क्षेत्र के सुकरौली पटखौली मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले में पीड़ित थाना क्षेत्र के धर्मकता निवासी विशाल कुमार यादव ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दिनांक 10 जून को रात के करीब 08:30 बजे अपनी स्प्लेंडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 28 वाई 7958 जो कि मेरे पिताजी के नाम से है को लेकर कटेया आ रहा था।उसी दौरान सुकरौली पटखौली मोड़ के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर शौच करने पोखरा के पास चला गया।जब वापस लौट कर आया तो मेरी बाइक वहां नहीं थी।बाइक की काफी खोजबिन की गई लेकिन मेरी बाइक नहीं मिली।
वहीं पुलिस पीड़ित के दिए आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button