A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबरेली

वकील के घर में दबिश पर लामबंद हुए वकील

कार्यवाही न होने पर आन्दोलन की चेतावनी

बरेली /फतेहगंज पूर्वी I वकील के घर में रात में दबिश देने का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है I उक्त मामले के सम्बन्ध में आज तहसील फरीदपुर में सिविल बार एसोसियेशन फरीदपुर के वकीलों ने क्षेत्राधिकारी फरीदपुर से दोषी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की I

क्षेत्राधिकारी फरीदपुर ने वकीलों को आश्वासन दिलाया है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर हल्का इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी I

वीते शुक्रवार को फरीदपुर तहसील के क़स्बा फतेहगंज पूर्वी के गाव बीलपुर के अत्तुनगला की गीता जिनके पति राकेश शर्मा वकील पेशे से है ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि शुक्रवार की रात उनका पति बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उप निरीक्षक हल्का इंचार्ज दो अन्य पुलिस कर्मी के साथ घर पर आ गए आरोप है कि दारोगा

Related Articles

जबरन घर में घुस गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जाति सूचक शब्द कहकर प्रताडित करने लगा लगा। पीड़िता ने घटना का वीडियो बनाना चाहा तो दरोगा ने महिला से हाथापाई कर दी। हाथापाई में महिला का मोबाइल भी तोड़ डाला। घर के बाहर खड़ी पति की गाड़ी का भी जबरन पांच सौ रुपये का चालान भी कर दिया। जब महिला के पति एड० राकेश शर्मा घर आये तो महिला ने आपबीती बताई। दारोगा के खिलाफ पति के साथ पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से न्याय की गुहार लगाई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। कुछ लोगों ने पोस्ट कर दबंग दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे महिला कह रही है कि बिना वारंट के हमारे घर में केसे घुस गए और महिला घटना का विडियो अपने फोन में रिकार्ड करती रही. लेकिन महिला को विडियो

बनाता देख दारोगा जी भड़क गए और उन्होंने महिला को तमाचा जड़ कर उसका फोन फेक दिया और कहा की सबकी वीडियो बना ले तू इस प्रकार दरोगा जी आरोपित को मकान में ढूंढते हुए आरोपी का नाम पुकारते हुए वापस लौट गए और कहा थाने भेज वहा बताएंगे I

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में फरीदपुर सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वकीलों ने महिला का शिकायती पत्र क्षेत्राधिकारी को देते हुए दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है I मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण भदौरिया एड०,महा सचिव प्रवेश त्रिवेदी एड०,अभिषेक शर्मा एड०,केशव यादव एड०,अजय पाल यादव एड०,शुचीन्द्र कश्यप एड० आदि मौजूद रहे I

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!