A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में गया पुलिस के समस्त पदाधिकारियों को तीन नए अपराधिक कानून के प्रशिक्षण कार्यकर्म का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में प्रारंभ किया गया।

ज्ञातव्य हो 01/07/2024 से पूरे देश में तीन नए अपराधिक कानून लागू हो रहे हैं। ये कानून-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय शाच्य अधिनियम औपनिवेशिक युग के पुराने कानून की जगह लेंगे और हमारी अपराधिक प्रणाली को आधुनिक बनाएंगे।

पुलिस महानिरक्षक महोदय मगध छेत्र के मार्गदर्शन में वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला फेज आज दिनांक 10/06/2024 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में प्रारंभ करवाया गया। जिसका उद्घाटन पुलिस महानिरक्षक महोदय मगध छेत्र के द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ptc स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के सभी पदाधिकारियों कुल 1130 से अधिक पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रथम सत्र के गया पुलिस के अतिरिक्त B s a p-03 तथा विशेष शाखा के लगभग 400 पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Related Articles
Show More
Back to top button