A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेनासिकपुणेमहाराष्ट्र

डाक विभाग के माध्यम से 120 देशों में 20 किलो तक का फराल भेजने की सुविधा उपलब्ध

शुभ दिवाली मे खवैयेको मिलेगा घरेलु स्वाद

धुले (जिमाका / अनिलकुमार पालीवाल):
दीवाली के अवसर पर विदेशों में रहने वाले अपने परिजनों और रिश्तेदारों को फराल (मिठाइयाँ व स्नैक्स) तथा उपहार भेजने की विशेष सुविधा इस वर्ष भी डाक विभाग ने शुरू की है। इस पहल के तहत डाकिया सीधे नागरिकों के घर जाकर फराल का पार्सल निःशुल्क उठाकर ले जाएगा। इसके बाद उन वस्तुओं की नाममात्र शुल्क में पैकेजिंग कर उन्हें विदेशों में किफायती दरों पर भेजा जाएगा।

धुले और नंदुरबार जिलों के सभी डाकघरों के माध्यम से 120 देशों में 20 किलो तक का फराल या उपहार भेजने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आज से लेकर दीवाली तक “फ्री पिकअप सेवा” प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत फराल के बॉक्स की तुरंत पैकिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कुछ ही मिनटों में पार्सल तैयार होकर विदेश रवाना किया जा सकेगा। यह सेवा ग्राहकों के लिए सुविधाजनक, तेज़ और विश्वसनीय वितरण व्यवस्था साबित होगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने और सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिकों से निकटतम डाकघर से संपर्क करने की अपील डाक विभाग, धुले के वरिष्ठ अधीक्षक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!