A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

पकड़ा गया बालिका से दुष्कर्म का आरोपीmoon

डुमरियागंज। पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को डुमरियागंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डुमरियागंज क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर नगर के एक युवक पर पांच वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं घटना की जानकारी होते ही थाने पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को दी थी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही एसपी को भी मामले से अवगत कराया। रात करीब दस बजे एसपी प्राची सिंह ने डुमरियागंज थाने में पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली।

मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं मुकदमा पंजीकृत करने के बाद रात में ही मासूम पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई। बुधवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश राय ने बताया मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरिफ उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एक सप्ताह पहले बड़ी बहन का भी पकड़ा था हाथ

Related Articles

मासूम पीड़िता की 11 वर्षीय बहन ने बताया कि आरोपी ने एक सप्ताह पहले रोडवेज गली में उसका भी हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा था। जिसके बाद वह हाथ छुड़ाकर घर भाग आई थी। उसने कहा कि डर के कारण उसने किसी से यह बात नहीं बताई थी।

घटना स्थल के पास कुंए पर देर रात तक बैठते हैं अराजकतत्व
मासूम पीडि़ता के घर के सामने आम का बगीचा है। चारों ओर आबादी के बीच बाग में बने कुएं पर रात 2-3 बजे तक अराजकतत्व बैठते हैं। उसी मुहल्ले में एक प्राइवेट स्कूल भी है। स्कूल के दिनों में यहां दिन में भी अराजकतत्व बैठकर स्कूल आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!