A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, अगले दो दिन रहेंगे और भारी

छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को दोपहर 12 से लेकर चार बजे तक घरों व दफ्तरों में ही रहने की अपील की है। गर्मी ने अपने तीखें तेवरों से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है।

आगामी तीन दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन, अंधड़ व वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की भी संभावना है।

अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!