A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्रमुंबई

फरार पुलिसकर्मी के घर से मिले एक करोड़ रुपये कैश और सोना, भ्रष्टाचार मामले में चल रही कार्रवाई.

महाराष्ट्र में फरार पुलिसकर्मी के घर से एक करोड़ कैश और सोना जब्त किया गया है.

निलेश सुरेश मोकले -मुंबई [महाराष्ट्र ]

महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपी एक पुलिसकर्मी के घर से 1.08 करोड़ रुपये नकद और 72 लाख रुपये का सोना और आभूषण जब्त किए हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े (52) को 15 मई को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया था और उसके बाद से ही वह फरार हैं. अधिकारी ने बताया कि एक मामले में शिकायतकर्ता को आरोपी नहीं बनाने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में खाड़े और दो अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मामला दर्ज किया था. आरोपियों ने बाद में अपनी मांग कम करके 30 लाख रुपये कर दी थी.

एसीबी ने सबसे पहले आरोपी कुशक जैन (29) को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. अधिकारी ने बताया कि वारंट मिलने के बाद पुलिस ने बीड के चाणक्यपुरी इलाके में गुरूवार को खाड़े के घर की तलाशी ली और 1.08 करोड़ रुपये नकद, 970 ग्राम सोने के बिस्कुट और 72 लाख रुपये के आभूषण और 5.5 किलोग्राम चांदी जब्त की. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खाड़े के चार फ्लैट और एक दुकान से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

Related Articles

मुंबई में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का मामला
अपराध शाखा के फर्जी अधिकारी बनकर एक कैफे मालिक से 25 लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस के एक सेवारत और एक सेवानिवृत्त कांस्टेबल समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहर के माटुंगा इलाके में एक मशहूर कैफे के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को छह लोग सायन अस्पताल के पास स्थित उनके घर आए और कहा कि वे मुंबई अपराध शाखा से हैं.

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!