A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

समरसता संकल्प महा कावड़ यात्रा




रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। (जिला धार) श्रावण माह के तीसरे सोमवार 28 जुलाई को समरसता संकल्प महा कावड़ यात्रा गोपाल कन्नौज मित्र मंडल द्वारा भाजपा नेता शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में वराह नगर बड़ा बड़दा से हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर, हनुमंत्या ( तह. मनावर ) तक निकाली गई।

कावड़ यात्रीयो ने देवादिदेव महादेव का मां नर्मदा के पवित्र जल से रुद्र जलाभिषेक किया। पश्चात् विशाल भण्डारा श्री हनुमन्तेश्वर महादेव मंदिर हनुमन्त्या में किया गया। कावड़ यात्रा का यह 14 वा वर्ष है।

Related Articles

कावड़ यात्रा में जिला जनपद अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नारायण सोनी, मोहन भायल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, मनावर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन भारी तादाद में सम्मिलित हुए। यह क्षेत्र की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा है। हजारों की संख्या में कावड़ यात्री सम्मिलित होते है।

कावड़ यात्रा में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अदभुत संगम देखने को मिलता है। इस अवसर पर देवास के सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय चौहान, भजन गायिका संस्कृति के भजनों पर जमकर थिरके। कावड़ यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।आकर्षक चलित झांकीयां, ढोल ताशे, बैंड बाजें और लोक नर्तक दल ने रिमझिम बारिश में जोरदार शमां बांधा। जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!