A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – फेसबुक में हुई दोस्ती ,वीडियो चैट से अश्लील वीडियो बनाकर सोहेल ने किया ब्लैकमेल ,पुलिस ने हैदराबाद से नाबालिक किशोरी और आरोपी को पकड़ा |

लापता नाबालिक किशोरी को सामान पुलिस ने किया दस्तयाब सोहेल खान नाम का आरोपी युवक गिरफ्तार समान पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मामला |

रीवा –  शहर के समान थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी विगत कुछ दिनों से लापता हो गई थी जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने धारा 163 के तहत सामान थाने में दर्ज करवाया था मामला वही सामान पुलिस के द्वारा लगातार लड़की का पता तलाश किया गया तो पता चला की लड़की हैदराबाद में है

जहां नाबालिक किशोरी को हैदराबाद में शोहेल खान अपने पास रखा है जिसे साइबर व सामान थाने पुलिस की टीम को गठित कर हैदराबाद भेजा गया जहां से एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है जिसका नाम सोहेल खान बताया जा रहा है नाबालिक ने बयान में बताया कि सोशल मीडिया से सोहेल खान से उसका संपर्क हुआ था जहां से वह उसे वीडियो चैट भी किया करता था और उसका कुछ वीडियो बना लिया था जो उसका वीडियो पर्सनल भेज कर ब्लैकमेल किया करता था

जिसके बाद किशोरी को वह हैदराबाद बुला लिया और हैदराबाद में ले जाकर उसे अपने साथ रख लिया था जहां परिजनों की शिकायत पर लगातार लड़की का पता तलाश किया गया और साइबर टीम की मदद से लड़की तक पुलिस पहुंची आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर सामान थाने में लाकर उसे न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है आगे की विवेचना की जा रही है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!