A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सुकरौली शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

कुशीनगर ,नगर पंचायत सुकरौली के वार्ड न o 02 श्रीराम जानकी नगर में काली माता एवम हनुमान मंदिर परिसर के बगल में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ में तीसरे दिन पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जयकारों का  जयघोष गूंजता रहा। महिलाओं व पुरुषों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा की। अयोध्या से आए हुए अज्ञाचार्य दामोदर दास महाराज जी, आचार्य दीपक ओझा ,संयोजक दिनेश शर्मा ,अध्यक्ष अरुण शंकर जायसवाल ,व्यस्थापक नीरज शर्मा,विजेंद्र मद्धेशिया,गुरुदयाल गुप्ता आदि यज्ञ में विश्व कल्याण के उद्देश्य से आहूति प्रदान की। शतचंडी महायज्ञ के आयोजन से गांव में माहौल भक्तिमय बना है। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंच कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।  महायज्ञ में कई गांवों के लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। लोग भक्तिभाव से यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।  कलाकार प्रतिदिन रात में रासलीला का मंचन कर रहे हैं। रासलीला देखने को ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। देवी-देवताओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना है। आज दिन में 03:00 बजे से 6 बजे तक कथा चला और कमेटी के सदस्य  अरुण शंकर जायसवाल,दिनेश शर्मा ,नीरज शर्मा,अमित सिंह,गुरुदयाल गुप्ता,विजेंद्र मद्धेशिया आदि सभी सदस्य यज्ञ को सफल बनाने में कर रहे योगदान

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!