A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई, कार्यशैली की हुई सराहना

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख व अन्य

सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत को समारोहपूर्वक दी गयी विदाई, कार्यशैली की हुई सराहना

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय ब्लाक सभागार में एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी को सेवानिवृत्त होने पर प्रधानों व ब्लाककर्मियों ने समारोहपूर्वक विदाई दी। वहीं कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छताकर्मियों अनिल विश्वकर्मा, राजू शर्मा, रामनरेश यादव को भी सम्मानित किया गया। ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज की अध्यक्षता में हुए समारोह में एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी को बेहतर सेवा काल के लिए स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण तथा अगंवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। एडीओ पंचायत विमलेश मिश्र, प्रमुख अमित सिंह तथा अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष विमलेश सिंह ने आद्या प्रसाद द्विवेदी के द्वारा ग्रामीण विकास के कार्यो में योगदान को सराहा। वहीं वक्ताओं ने कार्यक्रम में सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत के जनता से बेहतर संवाद और सरल स्वभाव की भी प्रशंसा की। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद ने कार्यकाल में मिले जनप्रतिनिधियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम का संयोजन चंद्रमौलि सिंह व आत्माराम मौर्य एवं अंकुर पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन प्रशान्त मिश्र ने किया। समारोह में प्रधान देवव्रत शुक्ला, उधम सिंह, मुरलीधर तिवारी, विद्युत मिश्र, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, दिनेश पाण्डेय, भी मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!