A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

जैन मंदिर में लगेगा 60 वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल बुधवार 26 नवम्बर को 

जैन मंदिर में लगेगा 60 वां निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल बुधवार 26 नवम्बर को

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

*कोट ऊपर स्थित आदिनाथ जैन मंदिर पर लगेगा शिविर*

कामां – सकल दिगंबर जैन समाज कामां के तत्वाधान में वेणु आई इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल शेख सराय देहली के सहयोग से बुधवार 26 नवम्बर को कामां के कोट ऊपर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के प्रांगण में 60 वां निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर संयोजक कपूर चन्द जैन ने बताया कि मासिक नेत्र जांच शिविर के अंतर्गत नेत्र रोगियों की निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी तो मौके पर ही निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएगी ।शिविर संयोजक के अनुसार बुधवार को शिविर स्थल पर प्रातः 8 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा पहले आओ पहले जांच कराओ की तर्ज पर रोगियों की जांच होगी। विगत पांच वर्षों से अनवरत रूप से माह के अंतिम बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमे लगभग 50 – 55 रोगियो के लेंस प्रत्यारोपण निशुल्क करवाया जाता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!