

घर में खेल रहा बच्चा ,जहरीले सांप डंस से एक बालक की मौत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
डीग – डीग जिले के सोनगांव में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे अनुज फूल सिंह लोधा को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, अनुज घर के बाहर खेल रहा था कि अचानक उसे जहरीले सांप ने काट लिया। थोड़ी ही देर में उसके मुंह से झाग आने लगा और उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत डीग के राजकीय अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हेमराज गुर्जर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष न होने पर परिजन बच्चे को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। शव को बाद में आरबीएम अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया। सरपंच प्रतिनिधि मुंशीलाल ने बताया कि मृतक अनुज चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसके दो बड़ी बहनें और एक छोटी बहन है। पिता फूल सिंह मजदूरी करते हैं और परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना की सूचना सदर थाना डीग पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।