A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सुकरौली में बढ्या बुजुर्ग अंतर्गत वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर लगा सोलर पैनल हुआ चोरी

 

कुशीनगर /सुकरौली, हाटा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत सुकरौली में बढ्या बुजुर्ग अंतर्गत वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर लगा सोलर पैलनों में एक पैनल चोरों ने चुरा लिया। ज्ञात हो की उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या बुजुर्ग वार्ड नंबर 12 शास्त्री नगर में विगत दो वर्षों से सोलर पैनल लगा था जिसकी चोरी दिनांक 09/04/2024 की रात्रि हो गई जिसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दिनांक 10/04/ 2024 को सुबह विद्यालय खुलने पर प्राप्त हुआ। जिसकी सूचना तत्काल प्रधानाध्यापक ने टेलीफोन के माध्यम से सभासद एवं खंड शिक्षा कार्यालय सुकरौली को अवगत कराया। विद्यालय में हुई पैनल चोरी की घटना को लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु खंड शिक्षा अधिकारी सुकरौली एवं कोतवाली हाटा को लिखित सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर चौबे ने दी। जिस पर कोतवाली हाटा से कांस्टेबल गौरव राय को जांच हेतु निर्देश दिया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!