A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

यमुना नदी पर बने नवनिर्माण पुल में करोड़ों का गोलमाल किए जाने का आरोप

यमुना नदी पर बने नवनिर्माण पुल में करोड़ों का गोलमाल किए जाने का आरोप

मथुरा । युवा चाणक्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य अशोक शर्मा ने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि यमुना नदी मथुरा पर नवनिर्माण पुल में राज्यसेतु निगम द्वारा ठेकेदार से सांठ गांठ कर घटिया सामग्री का प्रयोग कराया गया है,इसी का परिणाम है कि पुल जगह जगह से चटकने लगा है। राज्य सेतु निगम ने काला कारनामा छिपाने के लिए ठेकेदार से चटके हुए पुल पर जगह जगह अस्थाई मरम्मत करवा दी गई है। पुल के निर्माण में करोड़ों का गोल माल किया गया है। ठेकेदार और राज्य सेतु निगम विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच करवाकर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे भविष्य में इस तरह के घोटाले होने से रुक सकें।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More
Back to top button